• कविगण अपनी रचना के साथ अपना डाक पता और संक्षिप्त परिचय भी जरूर से भेजने की कृपा करें।
  • आप हमें डाक से भी अपनी रचना भेज सकतें हैं। हमारा डाक पता निम्न है।

  • Kavi Manch C/o. Shambhu Choudhary, FD-453/2, SaltLake City, Kolkata-700106

    Email: ehindisahitya@gmail.com


Showing posts with label अखिलेश सोनी. Show all posts
Showing posts with label अखिलेश सोनी. Show all posts

श्री अखिलेश सोनी की दो क्षणिकाएँ

गुण
नेताजी का कुत्ता
नेतागिरी के गुण
लेने लगा है,
अब भौंकने के बजाय
"स्माइल"
देने लगा है.

चुनाव
नेताजी आजकल
नींद में
बडबडाने लगे हैं,
चुनाव
नज़दीक आने लगे हैं.




अखिलेश सोनी, भोपाल
Mobile : 9993759314



क्रमांक सूची में वापस जाएं

हालत आज क्या हो गई इंसान की


ग़ज़ल

हालत आज क्या हो गई इंसान की
पैसे को दे दी जगह भगवान की

चैन से बैठा नहीं जाता है मुझसे
बात जब होती हैं हिन्दोस्तान की

अपनी जेबें भरने से फुर्सत नहीं
बात करते हैं यहाँ कल्याण की

किस कदर माहौल बदला है यहाँ
हो रही जयकार बेईमान की

आपने सब-कुछ ख़रीदा हो मगर
है नहीं कीमत कोई मुस्कान की

मत गिरो इतना भी नीचे दोस्तों
मर ना जाए रूह स्वाभिमान की




अखिलेश सोनी, भोपाल
Mobile : 9993759314



क्रमांक सूची में वापस जाएं