• कविगण अपनी रचना के साथ अपना डाक पता और संक्षिप्त परिचय भी जरूर से भेजने की कृपा करें।
  • आप हमें डाक से भी अपनी रचना भेज सकतें हैं। हमारा डाक पता निम्न है।

  • Kavi Manch C/o. Shambhu Choudhary, FD-453/2, SaltLake City, Kolkata-700106

    Email: ehindisahitya@gmail.com


Showing posts with label इन्दिरा चौधरी. Show all posts
Showing posts with label इन्दिरा चौधरी. Show all posts

हिन्दी दिवस समाचार - इन्दिरा चौधरी

चेतना नवजागरण का
विगुल बजाने के नाम पर,
फैलाते हैं -
बलात्कार !!! , हत्या !!!
हिंसक सनसनी समाचार।
जादू टोना, अश्लीलता,
बस ये ही बच गया है
हिन्दी में समाचार।
हिन्दी को तन, मन , धन से
लगे हैं बेचने को
मकसद इनका सिर्फ
T.R.P.
सिर्फ टी.आर.पी.
मानसिक रूप से खुद
अस्वस्थ्य समाचार समूह
परोसता रहता है दिन भर
अस्वस्थ समाचार
करता रहता है मासूमों की हत्या।
फिर एक नया समाचार?
क्या यही है हिन्दी पत्रकारिता?


श्रीमती इन्दिरा चौधरी, एफ.डी. 453, साल्ट लेक सिटी, कोलकाता - 700106


क्रमांक सूची में वापस जाएं